भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण, कई पंपों पर कम पेट्रोल देने और सत्यापन प्रमाण पत्र न दिखाने पर कार्रवाई
उपभोक्ता मामलों के मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर विधिक माप विज्ञान विभाग ने भीलवाड़ा जिले में पेट्रोल पंपों के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के तहत 16 मई को गुलाबपुरा-हुरड़ा क्षेत्र में ओम शांति फिलिंग स्टेशन, संतोष एचपी, श्री श्याम इंडियन ऑयल, सिद्धार्थ फिलिंग स्टेशन और जगदंबा एचपी का निरीक्षण किया गया।