बक्सर: पुलिस ने सिर पर शराब लेकर जा रहे युवक को पकड़ा, 112.68 लीटर शराब व बाइक जब्त
Buxar, Buxar | Apr 6, 2026 औद्योगिक थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मझरियां बांध के समीप स्थित वनदेवी मंदिर के पास छापेमारी कर कुल 112.68 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार भी किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।.थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब की खेप ला रहा है।