मोदीनगर: दिल्ली मेरठ मार्ग पर सड़क पार कर ही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, उपचार के दौरान मौत हुई
असलत नगर निवासी रामकेश की पत्नी शकुंतला देवी शनिवार को दिल्ली मेरठ मार्ग पर सड़क पार कर रही थी। तभी तेजी से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान शकुंतला देवी की मौत हो गई। इस टक्कर में घायल हुए बाइक सवार युवक का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।