मोदीनगर: भिक्कनपुर गांव पाइपलाइन मार्ग पर कूड़ा डालने के विरोध में ग्रामीणों ने पैदल यात्रा निकाली
मोदीनगर में गाजियाबाद शहर का कूड़ा पाइपलाइन मार्ग गांव भिक्कनपुर के पास डालने का विरोध फिर से शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर ग्रामीणों ने पैदल यात्रा शुरू कर दी, यात्रा 14 दिन में 16 गांव में जाएगी और कूड़ा से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को अवगत कराएगी। शनिवार को यात्रा ग्रामीणों ने फिर से निकाल विरोध प्रदर्शन किया।