मैनपुर: गरियाबंद जिले के ओढ़ और आमामोरा मतदान केन्द्र के लिए मतदान दल वायुसेना के हेलीकॉप्टर से हुए रवाना
गरियाबंद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान दिवस के दो दिन पूर्व संवेदनशील एवं दूरस्थ मतदान केन्द्रों के लिए दो मतदान दलों को आज बुधवार 24 अप्रैल को ही रवाना कर दिया गया है। जबकि शेष सभी मतदान दलों को गुरूवार 25 अप्रैल को रवाना किया जायेगा।