मैनपुर: जिले के सामान्य प्रेक्षक अनिल अग्रवाल ने राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया आकस्मिक निरिक्षण
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री अनिल अग्रवाल ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम गायडबरी, पीपरछेड़ी,मडेली,लोहझर,छुरा एवं सड़कपरसुली के मतदान केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान के लिए विकसित की गई सुविधाओं का जायजा लिया।