मैनपुर: सीतानदी अभ्यारण में हिरण के बच्चा को कुत्तों ने किया घायल,वन-विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया
वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह लगभग 7 बजे के आस पास एक हिरण का बच्चा तेज गति से दौड़ते हुए गांव में घुस आया जिसे देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही वन कर्मियों द्वारा तत्काल गांव में पहुंच कर घायल हिरण की प्राथमिक उपचार किया और उन्हें जंगल में लेजाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया। हिरण को कोई ज़ख्म या गहरी चोट नहीं लगी है।