मेरठ में पल्लवपुरम में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार बाजार संचालकों को नोटिस #uppolice #मेरठ
यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही। अवगत कराना है कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 23.06.2026 को जनपद मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं प्रभावी बनाने तथा आमजन को निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि कई दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों का सामान सार्वजनिक स्थानों एवं सड़क किनारे रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिससे यातायात