हरदोई: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका हरदोई कार्यालय का औचक निरीक्षण किया,जल भराव को लेकर हुए नाराज
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2024 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका परिषद हरदोई के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। शहर में हुए जल भराव को लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।जिलाधिकारी ने कार्यालय में सबसे पहले लेखा कार्यालय का निरीक्षण किया। नाला सफाई की फाइल सहित विभिन्न दस्तावेज उन्होंने अगली जाँच हेतु कब्जे में लिए।