हरदोई: पट्टापुरवा गांव में कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर किशोरी ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के पट्टापुरवा गांव निवासी रमेश की 13 वर्षीय पुत्री साधना ने कमरे के अंदर दुपट्टे से फांसी लगाकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली।परिजनों ने किशोरी के शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।