हरदोई: दीवानी न्यायालय में विशेष न्यायाधीश ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को 4 वर्ष के कारावास की सुनाई सजा
Hardoi, Hardoi | Aug 7, 2024 दीवानी न्यायालय में विशेष न्यायाधीश मनमोहन सिंह नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को 4 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। 14 वर्षीय पीड़िता 3 जून 2021 को अपने दरवाजे के पास दुकान पर बैठी थी। तभी अनुराग यादव पुत्र महेश पाल निवासी ग्राम बरखेरा थाना हरियावां वहां आया और पीड़िता के अनुसार उससे छेड़छाड़ करने लगा। पीड़ित ने स्वयं इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।