गुना नगर: कुसमोदा नई बस्ती में रास्ते पर निर्माण से लोगों में आक्रोश, नगर पालिका में सीएमओ से की शिकायत
गुना नगर पालिका के नई बस्ती कुसमोदा में एक निजी मकान निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। 29 अप्रैल को रहवासी नगर पालिका पहुंचे आरोप लगाया, एक व्यक्ति द्वारा रास्ते की जमीन को निजी बात कर निर्माण किया जा रहा है। विरोध करने पर विवाद की स्थिति है। रास्ता बंद होने के साथ नालियों का पानी रुक गया है। शिकायत में सीएमओ से सरकारी नक्शा में दर्ज रास्ता बहाल करने मांग की।