रायडीह: रायडीह में असामाजिक तत्वों का अड्डा बना करोड़ों की लागत से बना आदिवासी बालिका छात्रावास,भाड़े में रहने को मजबूर छात्राएं
Raidih, Gumla | Aug 27, 2024 रायडीह मुख्यालय में कल्याण विभाग की ओर से 100 शैय्या वाला एक भव्य बालिका छात्रावास का उद्घाटन 2004 में तत्कालीन झारखंड सरकार के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने किया था। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी साथ संचालित था लेकिन नया भवन बन जाने के बाद छात्राओं की संख्या छात्रावास में शून्य हो गई। इसके बाद भवन बेकार हो गया और असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया।