छतरपुर में 220 KV उपकेंद्र सटई रोड पर अतिआवश्यक बस बार मरम्मत कार्य के चलते आज रविवार, 16 अगस्त को सुबह 8 से 10 बजे तक शहर की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान शहर के सभी 11 KV फीडर बंद रहेंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से जरूरी काम पहले निपटाने की अपील की है।