इटावा: कोतवाली पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा कर रहे तीन युवकों को साबितगंज से किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान कर कोर्ट में किया पेश
Etawah, Etawah | Jan 2, 2025 सदर इलाके के साबितगंज स्थित कुआं के पास बुधवार की शाम 5 बजे आपस में गाली गलौज कर लड़ झगड़ रहे तीन युवकों को डायल 112 पर मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। इनमें मुस्तफा पुत्र इकराम, शहबाना पुत्र मुजीब निवासीगण साबितगंज जबकि समीर पुत्र शकीर निवासी गाड़ीपुरा है। तीनों को शांतिभंग के आरोप में मेडिकल कराकर कोर्ट में पेश किया गया।