पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय में पंसाला का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने किया
Pipra, Palamu | May 26, 2026 हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार के दोपहर 2:00 बजे भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से पंसाला का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि सह राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार तथा प्रखंड कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजू कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से लोगों को मुरब्बा एवं शीतल जल पिलाकर किया।