हरदोई: टडियांवा थाने को किसानों ने घेरा, मोहनपुर गांव के किसान राजपाल राठौर पर पुलिस की एकतरफा कार्रवाई से किसान नाराज
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2024 टडियांवा थाने को किसानों ने घेरा है। मोहनपुर गांव के किसान राजपाल राठौर पर पुलिस की एकतरफा कार्यवाही से किसान नाराज हैं।मोहनपुर गांव के किसान राजपाल राठौर के खेत को चकबंदी प्रक्रिया में दूसरे पक्ष को दे दिया गया था लेकिन राजपाल ने इस पर चकबंदी अधिकारी से आपत्ति जताई थी। जिसके चलते दोनों पक्षों में खेत पर हल्का विवाद भी हुआ था।