हरदोई: जाजूपारा गांव में युवक पर मुर्गी फार्म को आग लगाकर जलाने का आरोप, आग लगने का वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2024 पिहानी कोतवाली क्षेत्र में जाजू पारा गांव निवासी जलीस खां ने आरोप लगाया है कि उसके मुर्गी फार्म पर सोमवार रात लगभग 11 बजे गांव निवासी वारिस ने आग लगा दी।जिसमे उसका मुर्गी फार्म जल गया और करीब डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।वंही मुर्गी फार्म में आग लगने का वीडियो बुधवार सुबह 9 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है।