हरदोई: पिहानी पुलिस ने रेंगाई निवासी महिला की हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2024 पिहानी पुलिस ने रेंगाई निवासी राजरानी की हत्या में वांछित दो अभियुक्तों गांव निवासी अरविंद और रामराज को गिरफ्तार किया।14 अक्टूबर को वादी रामदास निवासी ग्राम रेंगाई थाना पिहानी द्वारा थाने पर तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की माता राजरानी का गला दबाकर हत्या कर दी। इस संबंध में थाना पिहानी पर अज्ञात पर केस पंजीकृत किया गया था ।