हरदोई: सिकरोहरी पुलिया के पास पेड़ कटान के विवाद में युवक को पीटा, चप्पलों की पहनाई गई माला, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 13, 2024 पिटाई और फिर चप्पलों की माला पहनाने का यह लाइव वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल है जो कि टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरोहरी पुलिया के पास का बताया जा रहा है।यहां एक युवक के बाग में खड़े पेड़ का कटान किया जा रहा था और बताया जा रहा है कि 20 पेड़ के कटान का परमिट था।यहां पर 6 लोग पहुंचे जो खुद को सोशल मीडिया का पत्रकार बता रहे थे।