पन्ना: पन्ना में कोतवाली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और व्यापारियों को समझाइश दी
Panna, Panna | Dec 5, 2024 पन्ना कोतवाली पुलिस ने आज शाम 7:00 बजे पन्ना नगर में फ्लैग मार्च करते हुए मुख्य मार्गों, गलियों, और बाजारों में भ्रमण किया। यह कदम क्राइम में कमी लाने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।