पन्ना: ओम साई राम कॉलेज सिमरिया में धोखाधड़ी का आरोप, छात्र का एक साल बर्बाद
Panna, Panna | Dec 5, 2024 पवई तहसील के ग्राम दनवारा निवासी रमाकांत दुबे ने कलेक्टर को शिकायती आवेदन सौंपा। उन्होंने अपने पुत्र अमन दुबे के भविष्य के साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत की। रमाकांत ने बताया कि उनके पुत्र का प्रवेश ओम साई राम कॉलेज सिमरिया में बीएससी कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष में 6 जून 2023 को कराया गया था।