पन्ना: महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग ने 'हम होंगे कामयाब' पखवाड़े के तहत जागरूकता अभियान चलाया
Panna, Panna | Dec 5, 2024 महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "हम होंगे कामयाब" पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को लिंग भेद, साइबर अपराध, महिला अपराध, बाल श्रम, और बाल विवाह जैसे गंभीर मुद्दों के प्रति जागरूक करना है।