पन्ना: पन्ना में हीरा नीलामी: दूसरे दिन 16 कैरेट का हीरा 97.56 लाख में बिका, अंतिम दिन 32 कैरेट का हीरा नीलामी का केंद्र
Panna, Panna | Dec 5, 2024 पन्ना, जो हीरों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है, में चल रही तीन दिवसीय उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी के दूसरे दिन भी बम्पर नीलामी हुई। आज यानी 5 दिसंबर को 23 ट्रे में रखे गए 52 नग हीरों की नीलामी सम्पन्न हुई। इस दौरान करोड़ों रुपये के हीरे नीलाम किए गए।