मंझनपुर: करारी में 13-14 नवंबर को सजेगी अकीदत और अदब की महफिल, 62वें गुम्बद-ए-खजरा कॉन्फ्रेंस में जुटेंगे देशभर के उलेमा और शायर
करारी कस्बे में 13 और 14 नवंबर को अकीदत, इल्म और अदब की खास महफिल सजने जा रही है। मुस्लिम नव जवान कमेटी के तत्वावधान में 62वें सालाना ऐतिहासिक गुम्बद-ए-खजरा कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न शहरों से मशहूर उलेमा और नामचीन शायर शिरकत करेंगे। उनकी तकरीरों और कलाम से महफिल गुलजार होगी।