रानीगंज: 50 लीटर देसी शराब के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
रानीगंज थाना पुलिस ने शराब मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोशकापुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी वकील ऋषिदेव (55 वर्ष), पिता महादेव ऋषिदेव तथा बाबुल ऋषिदेव (20 वर्ष), पिता सुक्ति ऋषिदेव के रूप में हुई है।