सिधौली: सिधौली में आयोजित श्री राम कथा में उमड़ी राजनीति के दिग्गजों की भीड़, जय श्री राम के लगे जयकारे
सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे में भाजपा विधायक मनीष रावत के द्वारा कराई जा रही श्री राम कथा में राजनीति के दिग्गजों की भीड़ देखी जा रही है बताया जा रहा है कि मिश्रिख सांसद अशोक रावत और पूर्व जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा के साथ विधायक मानवेंद्र सिंह और अभय सिंह ने भगवान राम के सिधौली में राम कथा में सम्मिलित होकर दर्शन किए हैं।