कुरई: सिवनी में जिंदा महिला को मृत बताकर संपत्ति हड़पने की कोशिश, सौतेले पुत्र पर फर्जीवाड़े का आरोप
Kurai, Seoni | Jun 24, 2026 सिवनी के गोपालगंज गांव में संपत्ति विवाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को सरस्वती बाई ने अपने सौतेले पुत्र पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें मृत दर्शाने और संपत्ति हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार तहसील न्यायालय में फौती नामांतरण का मामला निरस्त हो चुका है, इसके बावजूद आरोपी ने दुकानों और मकान पर कब्जा कर लिया है।