पिपरई: ग्राम सिलावन में खेत में काम करते समय करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की हुई मौत
मिली जानकारी अनुसार पिपरई थाना अंतर्गत ग्राम सिलावन में खुद के खेत में 34 वर्षीय गया प्रसाद उर्फ लल्लू पुत्र कप्तान सिंह लोधी की कृषि कार्य करते समय करंट लगने से रविवार की शाम 5 बजे मृत्यु हो गई। पिपरई पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पिपरई पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।