पिपरई: ग्राम अमरोद निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को एक व्यक्ति ने अश्लील गालियां देते हुए दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज
जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम अमरोद निवासी 60 वर्षीय ब्रखभान सिंह पुत्र महेंद्र सिंह यादव ने मंगलवार की दोपहर 3 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सुबह 9 बजे ग्राम के दयाराम अहिरवार ने अश्लील गालियां दी एवं जान से मारने की धमकी दी। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।