पिपरई: पिपरई में पुरानी तहसील प्रांगण में एक शाम खाटू वाले के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन, पूर्व मंत्री हुए शामिल
भजन संध्या में मुंगावली विधायक पूर्व राज्यमंत्री बृजेंद्र सिंह यादव सम्मिलित हुए। गुरुवार की रात्रि 9 बजे शुरू हुई भजन संध्या रात्रि 2 बजे तक चली। भजन संध्या की शुरुआत हवन के साथ हुई। आयोजन समिति द्वारा श्री यादव का सम्मान किया गया। देर रात तक चली इस भजन संध्या में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।