दतिया: नयाखेड़ा में महिला से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की धमकी; बसई पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
Datia, Datia | Apr 14, 2026 दतिया जिले के बसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाखेड़ा गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीड़िता बीते रविवार रात करीब 8 बजे गांव में महेश सरपंच के घर के पास से गुजर रही थी। तभी गांव के ही केपी राजपूत और रूप सिंह राजपूत ने उसके साथ बुरी नियत से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।