टीकमगढ़: टीकमगढ़ झाँसी हाईवे पर घंटों पड़ा रहा मृत गौवंश, जिम्मेदार बेखबर... हादसे का बना खतरा जिम्मेदारो पर कार्यवाही की मांग
टीकमगढ़। टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गौवंश की मौत हो गई। हादसे के कई घंटे बाद भी शनिवार शाम करीब 4 बजे तक शव हाईवे पर ही पड़ा रहा, जिससे यातायात बाधित होता रहा और दुर्घटना का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों ने ग्राम पंचायत की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए मृत गौवंश के शव को तत्काल सड़क से हटाने और जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग