लखीसराय: उत्पाद पुलिस ने लखीसराय जिले में छापेमारी कर तीन शराब तस्कर और 6 शराबी किए गिरफ्तार
मंगलवार अपराह्न 2:32 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक बन्नू बगीचा थाना क्षेत्र ढाढीसीर गांव में एक ऑटो से 105 लीटर महुआ शराब के साथ लछमीनियां गांव के रहने वाले सहदेव साव के पुत्र अमित कुमार गिरफ्तार हुए. अमहरा थाना क्षेत्र में बाघी गांव से दो महिला तस्कर गिरफ्तार हुई. भेनौरा से 1 तथा कमरपुर से 5 शराबी गिरफ्तार हुए.