पटियाली: पटियाली में बाईपास तिराहे पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, महिला को जिला अस्पताल किया गया रैफर
पटियाली कस्बा स्थित दरियावगंज मार्ग के बाईपास तिराहे पर बुधवार दोपहर अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर घायल हो गए। गंगीरी निवासी गुड्डू अपनी पत्नी सोनम को भरगैन से लेकर लौट रहा था। तभी डीजे लगे ट्रैक्टर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे बाइक टकरा गई। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पटियाली पहुंचाया। सोनम को जिला अस्पताल रैफर किया गया।