प्रेम संबंध या हादसा? रेलवे ट्रैक के पास युवक की मौत, युवती गंभीर, जांच में जुटी पुलिस
#BokaroNews #BreakingNews #bokaro #JharkhandNews
#बोकारो : ज़िले के आद्रा रेल मंडल के तलगड़िया-महुदा रेलखंड स्थित बारकी सिंहडीह रेलवे पुल के समीप सोमवार तड़के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घायल युवती का इलाज धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में चल रहा है।
##रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव
मृतक की पहचान चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डूमरदाहा गांव निवासी 24 वर्षीय श्रीकांत देशवाली के रूप में हुई है। वहीं घायल 21 वर्षीय युवती धनबाद जिले के तोपचांची क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।
आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओम प्रकाश मोहंती ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव और घायल अवस्था में युवती पड़ी मिली। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। सूचना मिलने पर महुदा आरपीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
##प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है मामला
प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। आप पढ़ रहे है कर्रेंटबोकारो। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। बताया जाता है कि करीब तीन महीने पहले दोनों के रिश्ते को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसमें उन्हें मिलने-जुलने से मना किया गया था। इसके बावजूद दोनों संपर्क में बने हुए थे।
##हर पहलू से जांच कर रही पुलिस
आरपीएफ और पुलिस को आशंका है कि दोनों किसी विशेष उद्देश्य से रेलवे ट्रैक तक पहुंचे थे। हालांकि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि घायल युवती के बयान और जांच रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
##बिजुलिया मार्केट में करता था काम
मृतक श्रीकांत देशवाली चास-तलगड़िया मुख्य मार्ग स्थित बिजुलिया मार्केट में डीएम कलेक्शन नामक कपड़ा दुकान में काम करता था। बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम दुकान बंद कर अपने घर लौटा था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया, वहीं बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भी शोक की लहर है।
फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और घायल युवती की स्थिति में सुधार होने के बाद उसके बयान का इंतजार किया जा रहा है।
#RailwayTrackIncident
#Mahuda
#Chas
#Dhanbad
#LoveAffairCase
(By Currentbokaro team)
Chas, Bokaro | Jun 15, 2026