बदायूं: उझानी के पिपरौल रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक महिला घायल हुई
Budaun, Budaun | Nov 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला चौकी क्षेत्रांतर्गत पिपरौल रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक व स्कूटी की भिडंत हो गई । जिसमें बाइक पर पीछे बैठी थाना मुजरिया क्षेत्र के पालपुर गांव की रहने वाली 35 वर्षीय सोनी पत्नी कर्रु घायल हो गई। परिजन घायल सोनी को निजी वाहन से उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।