निघासन: निघासन कस्बे के ढखेरवा रोड मैदान पर चंदन इलेवन और टी.एस. स्पोर्ट्स की धमाकेदार एंट्री, आज टूर्नामेंट के फाइनल में भिड़ंत
ढखेरवा रोड स्थित खेल मैदान पर आयोजित निघासन नाइट प्रीमियर लीग (एनएनपीएल) के बीती रात हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में चंदन इलेवन और टी.एस. स्पोर्ट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली। पहले सेमीफाइनल में चंदन इलेवन ने 137 रन बनाए, जिसमें शिवम फैजाबादी ने 30 रन की उपयोगी पारी खेली। जवाब में आलोकिक इलेवन की टीम 65 रन पर सिमट गई।