बास्तानार: शांति और प्रगति का नया दौर, भेजा के सुशासन तिहार में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ
शासन-प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर 12 बजे से बस्तर जिले के सुदूर वनांचल में ग्राम भेजा में सुशासन तिहार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कभी माओवाद के साये में रहने वाला यह पूरा क्षेत्र आज बदलाव की एक नई इबारत लिख रहा है।