☀️ पीएम सूर्य घर योजना: डीएम शिवहर ने की समीक्षा, 15 दिनों में इंस्टालेशन में तेजी लाने के सख्त निर्देश ☀️
आज दिनांक 03.08.2026 को जिलाधिकारी, शिवहर, श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में 'पीएम सूर्य घर योजना' की प्रगति को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य निर्धारित समय सीमा के भीतर अधिक से अधिक लोगों को इस योजना से जोड़कर सौर ऊर्जा का लाभ पहुंचाना है।
✅ बैठक के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:
वर्तमान स्थिति: पोर्टल पर अब तक 741 आवेदन प्राप्त हुए हैं, लेकिन फाइनल इंस्टालेशन की गति बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
15 दिन का लक्ष्य: अगले 15 दिनों के भीतर प्रत्येक पदाधिकारी और पंचायत स्तरीय कर्मी कम-से-कम 5-5 इंस्टालेशन सुनिश्चित करेंगे। सभी MO को 25-25 इंस्टालेशन का लक्ष्य दिया गया है।
विशेष फोकस: अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं और नगर के व्यवसायियों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
लोन की सुविधा: योजना के तहत लोन के लिए आवेदक की आयु 55 वर्ष से कम और CIBIL स्कोर अच्छा होना चाहिए।
पारदर्शिता: बीडीओ (BDO) को लंबित आवेदनों की वस्तुस्थिति और संचयी (accumulative) डेटा तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
💡 खास पहल: नगर परिषद सभापति ने सुझाव दिया है कि नगर क्षेत्र में सफलतापूर्वक सोलर इंस्टालेशन कराने वाले उपभोक्ताओं को सम्मानित किया जाएगा।
🌿 सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली का बिल बचाएं और पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं! 🌿
जिला जन-संपर्क कार्यालय, शिवहर
#Sheohar #PMSuryaGharYojana #SolarEnergy #GreenEnergy #DistrictAdministration #Bihar #SheoharNews
Sheohar, Bihar | Aug 3, 2026