शेखपुरा: बरबीघा वारसलीगंज मुख्य सड़क मार्ग पर एक बाइक चालक ने साइकिल सवार को मारा ठोकर, हुई मौत
बरबीघा-वारिसलीगंज सड़क मार्ग पर एक साइकिल सवार व्यक्ति को विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक चालक ने धक्का मार दिया। जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में शेखोपुरसराय पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां स्थित गंभीर रहने पर सदर अस्पताल शेखपुरा रेफर किया, जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया।