शेखपुरा: कोचिंग से पढ़ कर जा रहे छात्र के साथ खांडपर मोहल्ले में की गई मारपीट, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
शेखपुरा जिले के खांडपर मोहल्ले स्थित कोचिंग से पढ़ कर जा रहे छात्र के साथ मारपीट की गई है। जानकारी के अनुसार एक साल पहले स्कूल में विवाद हुआ था, उसी को लेकर कुछ लड़कों द्वारा घेर कर छात्र के साथ जमकर मारपीट की गई है। घायल छात्र को आनन-फानन में सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। घायल छात्र की पहचान मगदुमपुर मोहल्ले निवासी अमित कुमार के रूप में की गई है।