शेखपुरा: बिहटा गांव में साहिल हत्याकांड को लेकर एसपी ने किया खुलासा,प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने, पांच लोगों हिरासत में
बिहटा गाँव में 2 दिन पूर्व बिहटा गाँव में शाहिल कुमार के मिले शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। वहीं शव मिलने के 48 घंटे बाद ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। प्रेम प्रसंग में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। इस हत्याकांड में शामिल प्रेमिका के पिता, भाई और चाचा सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।