शेखपुरा: बिहटा गांव के युवक की प्रेमिका के पिता ने ईंट से कूंच कर की थी हत्या, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
पुत्री के प्रेम कहानी का पिता पहले विलेन बना और फिर बाद में प्रेमी का हत्यारा भी बन गया। सदर प्रखंड के हथियावां ओपी क्षेत्र अंतर्गत बिहटा गांव के दिनेश चौधरी के पुत्र साहिल कुमार की ह्त्या मामले में प्रेमिका का पिता ही हत्यारा निकला। उसने अपने भाई, पुत्र और ग्रामीण के साथ मिलकर इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। गांव की बालिका के साथ प्रेम-संबंध युवक को महंगा पड़ा