शेखपुरा: रेलवे स्टेशन शेखपुरा के निकट गुमटी से आठ लीटर शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने रेलवे स्टेशन शेखपुरा के निकट के एक गुमटी से आठ लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत प्रभारी उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी शहर के इंदाय मौहल्ला निवासी हरिनारायण यादव का पुत्र सुदामा प्रसाद यादव बताया गया है. बरामद शराब 16 प्लास्टिक पाउच में है।