Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
लखनऊ
News4you
टोंक में विकास के नाम पर वोट मांगने पहुंचे मंत्री जी, नाले में फंसी कार! वीडियो चर्चा में! #KanhaiyaLalChoudhary #Tonk #Niwai #RajasthanPolitics #PanchayatElection BJP RajasthanNews ViralVideo
Girwa, Udaipur
| Oct 31, 2026
#kanhaiyalalchoudhary
#tonk
#niwai
#rajasthanpolitics
#panchayatelection
MORE NEWS
उदयपुर के वरड़ा पंचायत में उपसरपंच चुनाव को लेकर धांधली, RO पर गड़बड़ी के आरोप, उपसरपंच चुनाव स्थगित. @topfans News 24 Udaipur Government of Rajasthan District Collector & Magistrate - Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #PanchayatiRaj #elections
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ दौड़ा उदयपुर सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी में उमड़े युवा सैकड़ों प्रतिभागियों ने लगाई एकता की दौड़ जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों - कर्मचारियों को दिलाई शपथ @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #RunForUnity #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 31 अक्टूबर। देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर झीलों की नगरी उदयपुर में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश लेकर सैकड़ों युवा दौड़े। फतहसागर की सुरम्य पाल पर आयोजित रन फॉर यूनिटी मैराथन में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतिभागियों ने सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। इधर, कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में आयोजित मैराथन को नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित अन्य अतिथियों ने फतहसागर की पाल पर मोती मगरी गेट के समीप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही सैकड़ों युवा राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर दौड़ पड़े। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकजुटता का सशक्त संदेश दिया। मैराथन फतहसागर की मुख्य पाल से होते हुए टाया पैलेस पहुंचकर सम्पन्न हुई। यहां आयोजित समापन कार्यक्रम में अतिथियों ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उपस्थित युवाओं एवं अन्य प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित भाव से योगदान देने का संकल्प लिया। सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान इस अवसर पर अतिथियों ने देश के एकीकरण में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व ने स्वतंत्रता के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने और एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा देता है। राष्ट्रीय एकता दिवस केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की अखंडता और एकजुटता के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराने का अवसर है। मैराथन के माध्यम से युवाओं को सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी डॉ महेश पालीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी दीपक गौड़ सहित कई अधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षु आरएएस अधिकारी, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड स्वयंसेवक, स्कूली विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे। कलक्ट्रेट में गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प : लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। जिला कलक्टर श्री अग्रवाल के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेंद्र ओझा सहित उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर जिला कलक्टर सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के माध्यम से देश के एकीकरण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया गया। ---------------------------------------------------------- (2) ईएसआईसी अस्पताल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम उदयपुर, 31 अक्टूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा गहलोत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ग्रहण की।इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान एवं देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द, समरसता एवं भाईचारे की भावना बनाए रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026
राष्ट्रीय स्तर की उदयपुर सौर भौतिकी बैठक (यूएसपीएम) 2026 का उदयपुर में समापन @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers उदयपुर, 30 अक्टूबर। भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के उदयपुर सौर वेधशाला (यूएसओ) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की उदयपुर सौर भौतिकी बैठक (उदयपुर सोलर फिजिक्स मीटिंग) 2026 का शुक्रवार को उदयपुर में समापन हुआ। बैठक में देशभर से लगभग 75 वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सौर भौतिकी एवं अंतरिक्ष मौसम के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधानों, महत्वपूर्ण उपलब्धियों तथा भविष्य की शोध संभावनाओं पर चर्चा की गई। बैठक के अंतिम दिन का प्रमुख आकर्षण भारत के प्रथम अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला-स्तरीय मिशन आदित्य-एल1 से प्राप्त नवीन वैज्ञानिक परिणामों पर केंद्रित विशेष सत्र रहा। इस सत्र की अध्यक्षता पीआरएल के निदेशक प्रो. अनिल भारद्वाज ने की। आदित्य-एल1 में कुल सात वैज्ञानिक पेलोड हैं, जिनमें चार रिमोट सेंसिंग उपकरण सूर्य का विभिन्न तरंगदैर्घ्यों पर अवलोकन करते हैं, जबकि तीन इन-सिटू उपकरण सौर पवन एवं पृथ्वी के निकटवर्ती अंतरिक्ष क्षेत्र में अंतरिक्ष मौसम का अध्ययन करते हैं। इस मिशन से प्राप्त अवलोकनों के माध्यम से सौर ज्वालाओं, कोरोनल मास इजेक्शन तथा सौर पवन की उत्पत्ति एवं विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक निष्कर्ष सामने आए हैं। दिन का दूसरा सत्र अंतरिक्ष मौसम विषय पर केंद्रित था, जिसकी अध्यक्षता पीआरएल के डीन प्रो. डी. पल्लमराजू ने की। इस सत्र में वैज्ञानिकों ने सौर गतिविधियों, अंतरग्रहीय अंतरिक्ष में उनके प्रसार तथा पृथ्वी के निकटवर्ती वातावरण पर उनके प्रभावों से संबंधित नवीनतम शोध परिणाम प्रस्तुत किए। अंतिम दिन के वैज्ञानिक सत्रों में कुल 16 वक्ताओं ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के बाद विभिन्न वैज्ञानिक विषयों एवं उभरती शोध चुनौतियों पर विचार-विमर्श भी हुआ। बैठक का समग्र आकलन करते हुए पीआरएल के डीन प्रो. डी. पल्लमराजू ने आयोजन की सराहना की तथा कहा कि सौर भौतिकी एवं इससे संबंधित अनुसंधान में हो रही प्रगति और अंतरिक्ष तथा भू-आधारित दूरबीनों से प्राप्त नए अवलोकनों की जानकारी साझा करने के लिए इस प्रकार के वैज्ञानिक सम्मेलनों का नियमित अंतराल पर आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. भुवन जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने पीआरएल के निदेशक एवं डीन, आमंत्रित वक्ताओं, सत्र अध्यक्षों, प्रतिभागियों, प्रायोजकों तथा आयोजन से जुड़ी सभी टीमों के प्रति आभार व्यक्त किया और न्ैच्ड 2026 को सफल बनाने में उनके योगदान की सराहना की।
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026
शिल्पग्राम में आयोजित हुई ‘रन फॉर यूनिटी’ राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ @followers @top fans News 24 Udaipur #udaipur #viralpost #nonfollowers #shilpgram उदयपुर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर की ओर से शिल्पग्राम में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता दौड़) का आयोजन किया गया। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने के क्रम में आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी सद्भाव का संदेश प्रसारित करना है। एकता दौड़ के पश्चात शिल्पग्राम स्थित बंजारा मंच पर सरदार वल्लभाई पटेल की तस्वीर पर मार्ल्यापण किया गया। उसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ शिल्पकारों और कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। साथ ही इस दीपावली पटाखे नहीं चलाकर ग्रीन दिवाली मनाने हेतु सभी शिल्पकारों, कलाकारों एवं केन्द्र के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई ताकि स्वच्छ हवा, अच्छे स्वास्थ्य और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण सभी को मिल सके।
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन! उज्जैन मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद #TamannaahBhatia #Mahakaleshwar #Ujjain #BabaMahakal #MahakalDarshan HarHarMahadev Bollywood SanatanDharma
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026
हनुमान बेनीवाल की कांग्रेस को लेकर बड़ी भविष्यवाणी! बोले- “कांग्रेस कार्यालय खाली हो जाएगा!” #HanumanBeniwal #RLP #Congress #RajasthanPolitics #PoliticalStatement RajasthanNews ViralVideo
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026
रामनिवास गावड़िया के विरोध में बढ़ा तनाव! हाथापाई की नौबत आने का वायरल वायरल #RamniwasGawaria #RajasthanPolitics #RajasthanNews #PoliticalControversy #ViralVideo PublicReaction Rajasthan
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026
गुजरात में पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, बोले- बनासकांठा आकर कोई नहीं कहेगा, कि आलू से सोना बनाता हूं #PMModi #NarendraModi #RahulGandhi #GujaratVisit #Banaskantha PoliticalStatement BJP Congress PoliticalNews
Girwa, Udaipur | Oct 31, 2026