महसी: परागपुरवा से एक वारंटी को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय।।
रामगांव थाने की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष रामदेव यादव ने बताया कि राकेश वर्मा पुत्र फौजदार निवासी पराग पुरवा को उप निरीक्षक संजीव कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल अर्जुन मौर्या ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेजा गया है।