हज़ारीबाग: मेलाटांड़ में अंतरराज्यीय बस पड़ाव बनाने की मांग को लेकर पुराना धरना स्थल के समीप खतियानी परिवार की बैठक की गई आयोजित
हजारीबाग खतियानी परिवार की बैठक पुराना धरना स्थल के समीप अशोक राम की अध्यक्षता में आज शनिवार 4 बजे बैठक हुई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की गई कि हजारीबाग के खिरगांव मोहल्ला के नजदीक मेलाटांड़ में अंतर्राज्यीय बस पड़ाव बनाया जाय। बगल में रेलवे स्टेशन भी है जिससे आम जनमानस को आवागमन में कोई परेशानी न उठानी पड़े।