हज़ारीबाग: समाज कल्याण विभाग में मतदान के लिए शपथ ग्रहण
हजारीबाग में अधिक से अधिक मतदाता मतदान करें इसे लेकर आज शनिवार 3 बजे कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. समाज कल्याण विभाग में बैठक का आयोजन किया गया . इस दौरान सभी ने शपथ लिया कि मतदान करेंगे और सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे. दरअसल हजारीबाग समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा की अध्यक्षता में महिला पर्यवेक्षकों का बैठक आयोजित किया गया .