हज़ारीबाग: समाहरणालय सभाकक्ष में भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक ने कोषांग पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक (व्यय) द्वारा हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव संबंधी व्यय कोषांग के क्रियाकलापों का जायजा लेने के लिए व्यय प्रेक्षक श्री घोडके रोहित रमेश (आईआरएस), श्री योगेश कुमार (आईआरएस) एवं श्री ए.मणिमरन (आईआरएस) ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की।